discussed the ability to appointment of teachers in BEd colleges-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 2:29 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

बीएड कॉलेजों में शिक्षकों की नियुक्ति की योग्यता पर चर्चा

khaskhabar.com: मंगलवार, 17 जनवरी 2017 10:19 AM (IST)
बीएड कॉलेजों में शिक्षकों की नियुक्ति की योग्यता पर चर्चा
जयपुर। राजस्थान यूनिवर्सिटी में आयोजित एकेडमिक काउंसिल की बैठक में बीएड कॉलेजों में शिक्षकों की नियुक्ति की योग्यता को लेकर चर्चा हुई। एनसीटी द्वारा प्रस्तावित बीए बीएड और बीएससी बीएड कोर्सेज में राजस्थान यूनिवर्सिटी से संबद्ध 18 कॉलेजों ने आवेदन किया है। बीएड कॉलेजों में शिक्षकों की योग्यता को लेकर बैठक में यह बहस रही कि एनसीटी की गाइड लाइन में शिक्षकों के लिए नेट की अनिवार्यता नहीं है जबकि अधिकतर का यह मत था कि शिक्षकों की योग्यता में यूजीसी और राजस्थान यूनिवर्सिटी के अधिनियम/ प्रावधान के मुताबिक नेट अनिवार्य होना चाहिए। बीएड कॉलेजों में शिक्षकों की नियुक्ति के संबंध में पी. आर. शर्मा समिति (1985- 2014) की सिफारिशों पर भी चर्चा की गई। अंतत: काउंसिल में निर्णय किया गया कि यूनिवर्सिटी एक नई समिति बनाकर इस विषय पर विचार करेगी। 2016-17 सत्र के विभिन्न विषयों के पाठ्यक्रमों के द्वितीय से चतुर्थ सेमेस्टर के कोर्सेज को भी स्वीकृति प्रदान की गई। पत्रकारिता यूनिवर्सिटी के तीनों पाठ्यक्रम का भी नाम बदला गया है इनके नाम क्रमश: एमए (इलेक्ट्रॉनिक मीडिया), एमए(मीडिया स्टडीज), एमए (पब्लिक रिलेशन) किये गए हैं।

[@ Beas Tragedy : अब तक सबक नहीं सीख पाया Himachal]

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement