DISCOM dug road in Ajmer, lawyers put the jam in opposition-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 2:29 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

बनने के बाद खोद दी सडक़, विरोध में वकीलों ने लगाया जाम

khaskhabar.com: सोमवार, 09 जनवरी 2017 1:48 PM (IST)
बनने के बाद खोद दी सडक़, विरोध में वकीलों ने लगाया जाम
अजमेर। यहां जिला न्यायालय के बाहर खुदी सडक़ के विरोध में सोमवार को वकीलों ने जयपुर रोड जाम कर दिया और विद्युत निगम के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। रोड जाम की सूचना पर सिविल लाइन थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची और वकीलों को समझाने का प्रयास किया। जाम के कारण जयपुर रोड पर वाहनों की लंबी कतार लग गई। काफी देर समझाइश के बाद रोड का काम शीघ्र शुरू करने के आश्वासन के बाद वकीलों ने रोड को खाली किया। वकील वैभव जैन ने बताया कि सरकारी विभागो में सामंजस्य नहीं होने की वजह से जनता का पैसा मिट्टी में मिल रहा है। उन्होंने बताया कि कोर्ट परिसर के बाहर 15 दिसम्बर को रोड बनकर तैयार की गई थी लेकिन, विद्युत निगम ने उसे दूसरे दिन ही खोद दिया। इसके कारण जनता का पैसा खराब हुआ। इसके विरोध में वकीलों ने प्रदर्शन किया था। तब विभागीय अधिकारियों ने 7 दिन में रोड सही करने का आश्वासन दिया था लेकिन, अभी तक रोड खुदी हुई है। जिसके चलते वकीलों ने सोमवार को प्रदर्शन किया और रास्ता जाम किया। वकील विवेक पाराशर ने बताया कि अजमेर को स्मार्ट बनाने की कवायद की जा रही है लेकिन, विभागों में सामंजस्य नहीं होने के कारण रोड बनने के साथ ही तोडऩे वाले पहुंच जाते हैं। जिसका वकील समुदाय विरोध करता है और आगे भी करता रहेगा। इस दौरान बार अध्यक्ष मोहन सिंह राठौड़, अजय त्रिपाठी, भरत शर्मा, राजेश ईनाणी, आनन्द सिंह सही कई वकील मौजूद थे।

[@ Exclusive:10 साल से बेडिय़ों में जकड़ी है झुंझुनूं की जीवणी]

1/3
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement