disclose illegal wepon Factory in banda-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 4:16 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

अवैध असलहा फैक्ट्री का खुलासा, 3 गिरफ्तार

khaskhabar.com: बुधवार, 08 फ़रवरी 2017 5:41 PM (IST)
अवैध असलहा फैक्ट्री का खुलासा, 3 गिरफ्तार
बांदा| बांदा पुलिस ने नगर कोतवाली क्षेत्र के कुलकुम्हारीगांव में अवैध रूप से चल रही असलहा फैक्ट्री का खुलासा कर तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक श्रीपति मिश्र ने बुधवार को कहा, मंगलवार शाम मुखबिर की सूचना पर नगर कोतवाली पुलिस ने कुलकुम्हारी गांव के एक मकान में छापा मारकर अवैध रूप से संचालित असलहा फैक्ट्री का खुलासा कर देवीदन, अजय सिंह और धनपत सिंह को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से 20 तमंचे, 7 अर्धनिर्मित तमंचे और भारी मात्रा में जिंदा कारतूस व देशी बम के अलावा असलहा बनाने के उपकरण बरामद किए हैं।

मिश्र ने आशंका जताई कि इन हथियारों का इस्तेमाल चुनाव में अड़चन डालने के लिए किया जा सकता था। उन्होंने कहा कि पुलिस गिरफ्तार लोगों से पूछताछ कर रही है।

आईएएनएस

[@ Breaking News : अब घर बैठे पाए Free JIO sim होम डिलीवरी जानने के लिए यहाँ क्लिक करे]

[@ UP ELECTION: मथुरा में डेढ़ दशक से भाजपा को जीत का इंतजार]

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement