Advertisement
खान सुरक्षा अभियान में निदेशक खान का जोधपुर दौरा, यहां पढ़ें

जोधपुर वृत के अधीक्षण खनिज अभियंता धर्मेन्द्र लोहार ने जोधपुर वृत में खान सुरक्षा सप्ताह की प्रगति से अवगत कराया। उन्होंने बताया कि विभागीय अधिकारियों द्वारा फील्ड का दौरा किया जा रहा है और खान सुरक्षा मानकों की पालना सुनिश्चित करने के लिए निर्देशित किया जा रहा है।
एमएलपीसी के प्रतिनिधि राणा सेनगुप्ता ने खानों में वेट ड्रिलिंग हेतु नवीनतम तकनीक का उपयोग कर इस समस्या का निदान करने हेतु सुझाव दिया।
बैठक में खानधारियों के विभिन्न पत्थर उद्योग संघ के प्रतिनिधि, प्रोसेसिंग यूनिट के प्रतिनिधि, एमएलपीसी के प्रतिनिधि राणा सेनगुप्ता एवं खनिज विभाग के अतिरिक्त निदेशक मुख्यालय जेके गुरुबक्षानी, जोधपुर वृत्त के अधीक्षण खनि अभियंता धर्मेंद्र लोहार, खनि अभियंता श्याम कापडी, सहायक खनि अभियंता सोहन लाल सुथार उपस्थित रहे ।
खान विभाग द्वारा चलाए जा रहे विशेष अभियान के क्रम में निदेशक संदेश नायक ने जोधपुर में सेंड स्टोन क्वारी लाइसेंस क्षेत्र एवं सेंड स्टोन की प्रोसेसिंग यूनिट का निरीक्षण कर सेंड स्टोन के खनन एवं प्रोसेसिंग का बारीकी से अवलोकन किया।
बेरीगंगा वन खंड के डायवर्जन की प्रक्रिया पूरी करने के निर्देश
खान निदेशक संदेश नायक ने खनिज विभाग द्वारा वर्तमान में बेरीगंगा वन खंड के डायवर्जन हेतु प्रस्तावित क्षेत्र का निरीक्षण किया तथा खनिज विभाग के अधिकारियों को संबंधित विभागों के साथ समन्वय स्थापित कर डायवर्जन की प्रक्रिया शीघ्रताशीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
जोधपुर
Advertisement
राजस्थान से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


