Direct recruitment of Divyang and players on direct recruitment posts in Group D-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Mar 28, 2024 10:18 pm
Location
Advertisement

ग्रुप डी में सीधी भर्ती के पदों पर दिव्यांगजनों और खिलाड़ियों की सीधी भर्ती

khaskhabar.com : गुरुवार, 26 अप्रैल 2018 5:22 PM (IST)
ग्रुप डी में सीधी भर्ती के पदों पर दिव्यांगजनों और खिलाड़ियों की सीधी भर्ती
चंडीगढ़। हरियाणा सरकार ने ग्रुप डी में सीधी भर्ती के पदों के मामले में दिव्यांगजनों तथा पात्र खिलाडिय़ों के लिए एक विशेष भर्ती अभियान शुरू करने का निर्णय लिया है।
सामान्य प्रशासन विभाग के एक प्रवक्ता ने आज यहां यह जानकारी देते हुए बताया कि सभी प्रशासनिक विभागों को ग्रुप डी (स्वीपर, चौकीदार और स्वीपर-सह-चौकीदार के पदों को छोडक़र) की भर्ती के लिए दिव्यांगजनों तथा पात्र खिलाडिय़ों का मांग पत्र हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग को भेजने के लिए कहा गया है।
उन्होंने बताया कि दिव्यांगजनों के मामले में, 4 प्रतिशत हॉरिजोंटल आरक्षण की गणना काडर में पदों की कुल संख्या में से दिव्यांगजनों की मौजूदा संख्या घटाकर काडर अनुसार की जाएगी। हालांकि, पात्र खिलाडिय़ों के मामले में, मांग पत्र प्रत्येक काडर में कुल रिक्तियों के 10 प्रतिशत की दर से काडर अनुसार तैयार किया जाएगा। उन्होंने बताया कि दिव्यांगजनों तथा पात्र खिलाडिय़ों के लिए रिक्तियों का मांग पत्र 30 अप्रैल, 2018 तक हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग को भेजा जा सकता है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar Haryana Facebook Page:
Advertisement
Advertisement