Digital postal office inaugurated in jaipur -m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 9:01 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

हाईटेक हुआ डाक विभाग, राजस्थान में डिजिटल डाक कार्यालय की शुरुआत

khaskhabar.com: मंगलवार, 09 जनवरी 2018 2:12 PM (IST)
हाईटेक  हुआ डाक विभाग, राजस्थान में डिजिटल डाक कार्यालय की शुरुआत
जयपुर। प्रधानमंत्री मोदी के डिजिटल इंडिया के तहत भारतीय डाक विभाग अब हाईटेक होता जा रहा है। मंगलवार को राजधानी जयपुर के रेलवे जंक्शन पर राजस्थान परिमंडल के चीफ पोस्टमास्टर जनरल बृज बिहारी दवे ने डिजिटलाइज्ड डाक कार्यालय का उद्घाटन किया। इस मौके पर चीफ पोस्टमास्टर जनरल बृज बिहारी दवे और राजस्थान परिमंडल के निदेशक डाक सेवाएं दुष्यंत मुद्गल ने डाक विभाग के कार्यालय का निरीक्षण कर डिजिटलाइज्ड प्रक्रिया की जानकारी ली। चीफ पोस्टमास्टर जनरल बृज बिहारी दवे ने बताया कि 163 साल के सफर में डाक विभाग तेजी से नवाचार कर रहा है। ऐसे में डाक सेवाओं का तमाम काम डिजिटल करने की प्रकिया जारी है। वहीं राजस्थान परिमंडल के निदेशक डाक सेवाएं दुष्यंत मुद्गल ने कहा कि कोर सिस्टम इंटीग्रेशन लागू होने के बाद ग्राहकों व कर्मचारियों से संबंधित सभी सेवाएं आॅनलाइन पोर्टल पर आ जाएंगी। जैसे ही देश के सभी पोस्ट आॅफिस कोर सिस्टम पर कार्य करना शुरू कर देंगे, उसी समय सभी सेवाओं को डाक विभाग की वेबसाइट से जोड़ दिया जाएगा। इससे ग्राहक घर बैठे बुकिंग से लेकर वितरण व वित्तीय समावेशन से संबंधित उत्पाद सेवाओं का लाभ ले सकेंगे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement