Digital India reported the scheme-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 7:10 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

डिजीटल इंडिया स्कीम की जानकारी दी

khaskhabar.com: सोमवार, 19 सितम्बर 2016 11:52 PM (IST)
डिजीटल इंडिया स्कीम की जानकारी दी
महेन्द्रगढ़। केंद्र सरकार द्वारा डिजिटल इंडिया स्कीम के प्रति आमजन को जागरूक करने तथा योजना की जानकारी देने के उदेश्य से नई दिल्ली से रवाना हुआ प्रचार रथ सोमवार को कस्बे में पहुंचा। कस्बे के पंचायत घर में ग्रामीणों को डिजिटल इंडिया के बारे में जानकारी दी गई। इस मौके पर टीम के सुपरवाइजर नवीन शर्मा ने बताया कि प्रधानमंत्री द्वारा लागू की गई डिजिटल इंडिया स्कीम से आमजन को लाभ मिलेगा तथा इसे सरकारी तंत्र में पारदर्शिता आएगी। योजना के तहत आमजन को समय पर बिना भागदौड़ के ही सरकारी योजनाओं का लाभ मिल सकेगा। उन्होंने बताया कि योजना के तहत सरकार का मुख्य उदेश्य कार्य में पारदर्शिता, आमजन को होने वाली परेशानियों से छुटकारा दिलवाना तथा भ्रष्टाचार व लेट लतीफी से मुक्ति दिलाना है। योजना के तहत गांवस्तर पर सीएससी खोले जा रहे है, जहां ग्रामीण सरकारी फीस जमा करवाने के बाद विभिन्न प्रकार के दस्तावेज जैसे जाति प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र, जन्म व मृत्यु प्रमाण पत्र, भूमि दस्तावेज, पैन कार्ड, आधार कार्ड, मनरेगा भुगतान, वोटर कार्ड सहित अनेक दस्तावेज कुछ ही समय में बिना भागदौड़ के निकलवा सकते हैं। टीम के प्रमोटर नीरज कुमार ने बताया कि देशभर में योजना के प्रति जागरूक करने के उदेश्य से प्रचार रथ निकाला गया है तथा गांव व कस्बों में घूम घूमकर इस योजना के प्रति जागरूक किया जा रहा है। योजना की जानकारी वीडियो फिल्म व नाटक मंडली द्वारा भी दी जा रही है।
इस मौके पर टीम के सुपरवाइजर नवीन शर्मा ने बताया कि प्रधानमंत्री द्वारा लागू की गई डिजिटल इंडिया स्कीम से आमजन को लाभ मिलेगा तथा इसे सरकारी तंत्र में पारदर्शिता आएगी। योजना के तहत आमजन को समय पर बिना भागदौड़ के ही सरकारी योजनाओं का लाभ मिल सकेगा। उन्होंने बताया कि योजना के तहत सरकार का मुख्य उदेश्य कार्य में पारदर्शिता, आमजन को होने वाली परेशानियों से छुटकारा दिलवाना तथा भ्रष्टाचार व लेट लतीफी से मुक्ति दिलाना है। योजना के तहत गांवस्तर पर सीएससी खोले जा रहे है, जहां ग्रामीण सरकारी फीस जमा करवाने के बाद विभिन्न प्रकार के दस्तावेज जैसे जाति प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र, जन्म व मृत्यु प्रमाण पत्र, भूमि दस्तावेज, पैन कार्ड, आधार कार्ड, मनरेगा भुगतान, वोटर कार्ड सहित अनेक दस्तावेज कुछ ही समय में बिना भागदौड़ के निकलवा सकते हैं।
टीम के प्रमोटर नीरज कुमार ने बताया कि देशभर में योजना के प्रति जागरूक करने के उदेश्य से प्रचार रथ निकाला गया है तथा गांव व कस्बों में घूम घूमकर इस योजना के प्रति जागरूक किया जा रहा है। योजना की जानकारी वीडियो फिल्म व नाटक मंडली द्वारा भी दी जा रही है। उन्होंने बताया कि पूरे हरियाणा में योजना के प्रति जागरूक किया जाएगा तथा योजना लागू होने के बाद सभी कार्य ऑनलाइन व पेपरलेस होंगे, जिससे सरकारी तंत्र में भी पारदर्शिता आए।

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement