Dig and Kumbher public made Vishavendra Singh a grand welcome-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Mar 29, 2024 3:34 am
Location
Advertisement

डीग और कुम्हेर की जनता ने विश्वेन्द्र सिंह का किया भव्य स्वागत

khaskhabar.com : रविवार, 13 जनवरी 2019 3:00 PM (IST)
डीग और कुम्हेर की जनता ने विश्वेन्द्र सिंह का किया भव्य स्वागत
भरतपुर। पर्यटन और देवस्थान मंत्री विश्वेन्द्र सिंह का शनिवार को कुम्हेर और डीग की जनता ने भव्य स्वागत किया। सिंह ने भरोसा दिलाया कि अब आम जनता की सरकार है। आपको सरकारी काम करवाने के लिए जयपुर नहीं जाना पडेगा, सरकार खुद गांव-गांव आकर आपकी समस्या का समाधान करेगी।

सिंह ने बताया कि चम्बल परियोजना का कार्य 6 माह में पूर्ण करवाना मेरी सर्वोच्च प्राथमिकता है। गत सरकार की ढिलाई के कारण आम जन को समय पर इसका लाभ नहीं मिल पाया। गुड़गांव कैनाल के दूसरे फेज का कार्य शुरू करवाने का पूरा प्रयास कर रहा हूं, जिससे सिंचाई का रकबा बढे और किसान खुशहाल हो। जल संसाधन मंत्री बी डी कल्ला से इस सम्बन्ध में बात हो गई है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/3
Advertisement
Khaskhabar Rajasthan Facebook Page:
Advertisement
Advertisement