पानीपत। श्री रामा कृष्णा चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा केन्द्रीय कॉउंसिल रिसर्च योगा व नेचुरोपैथी आयुष मंत्रालय के सहयोग से डायबटीज जागरूकता शिविर लगया ।संस्था के महासचिव डॉ राजेश ने बताया कि यह शिविर पानीपत के अलग अलग जगह पर लगया गया ।इस शिविर में कई महिलायों ने रूचि ली और योग के प्रति जागरूक हुई ।महासचिव ने कहा कि यह शिविर अलुपुर नैंन गांव ,पी सी सी एकेडमी मॉडल टाउन ,जी टी रोड डेरा बाबा जोध सचियार ,तहसील कैंप फ्थेपुरी चोक व् हुड्डा सेक्टरों 13 पार्क में लगया गया ।
जागरूकता शिविर में आई डॉक्टर आरती गुप्ता ने कहा कि हमे डायबटीज को कंट्रोल करने के लिए हर रोज सुबह की सेर व् खाने पीने का ध्यान देना चाहिये और साथ में योगा व् नैचरोपैथी का इलाज करना चाहिए । योग में हमे अलोम विलोम ,कपाल भारती ध्यान व् स्टीम बाथ लेनी चाहिए जिससे डायबिटीज को कन्ट्रोल किया जा सकता हैं ।शिविर में आये डॉ हुमांशु ,डॉ सरिता,डा. विजयमल ,डॉ संजय भाटिया व् डॉ संध्या गोया मौजूद थे ।