dholpur news : Launch of Passport Seva Kendra in Dholpur-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Apr 19, 2024 1:52 am
Location
Advertisement

धौलपुर में पासपोर्ट सेवा केन्द्र का शुभारंभ

khaskhabar.com : रविवार, 04 मार्च 2018 9:49 PM (IST)
धौलपुर में पासपोर्ट सेवा केन्द्र का शुभारंभ
धौलपुर। जिला मुख्यालय पर मुख्य डाकघर कार्यालय में रविवार को स्थानीय सांसद डॉ. मनोज राजोरिया के मुख्य आतिथ्य में पासपोर्ट सेवा केन्द्र का शुभारंभ हुआ। इससे पहले सांसद राजोरिया, राज्य पशुधन विकास बोर्ड के अध्यक्ष जगमोहन सिंह बघेल, जिला प्रमुख धर्मपाल सिंह और राजाखेड़ा के पूर्व विधायक रविंद्र सिंह बोहरा ने पासपोर्ट सेवा केंद्र का फीता काटकर तथा उद्घाटन पट्टिका का अनावरण किया। इसके बाद उन्होंने इसका अवलोकन कर कार्यप्रणाली जानी।

कार्यक्रम में सांसद राजोरिया ने कहा कि धौलपुर में पासपोर्ट सेवा केन्द्र की मांग लंबे समय से की जा रही थी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जिले के लोगों को यह बड़ी सौगात दी है। अब खास तौर पर हज यात्रियों, नौकरी के लिए विदेश जाने वाले बेरोजगार युवाओं के साथ ही पर्यटन और व्यापारिक दृष्टि से विदेश जाने वाले तथा अपने परिजनों से मिलने विदेश जाने वाले लोगों को भी यहां कार्यालय खुलने से काफी राहत मिलेगी।

राज्य पशुधन विकास बोर्ड के अध्यक्ष जगमोहन सिंह बघेल ने बताया कि धौलपुर में शुरू हुआ यह केन्द्र राज्य का 10वां पोस्ट ऑफिस पासपोर्ट सेवा केंद्र है। केन्द्र सरकार देशभर के 1.55 लाख डाक घरों को स्मार्ट बना रही है। अटल पेंशन योजना, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना, सुकन्या समृद्धि योजना के संचालन तथा आमजन को वित्तीय समावेशन से जोड़ने में डाक घरों की बड़ी भूमिका रही है।





ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar Rajasthan Facebook Page:
Advertisement
Advertisement