khaskhabar.com: शुक्रवार, 19 अगस्त 2016 5:50 PM (IST)
धौलपुर। जिले में दो दिन से रुक रुक हो रही बारिश से सैंपऊ और
बसेड़ी इलाके के एक दर्जन से अधिक गांव बाढ़ की
चपेट में आने लगे है। सैंपऊ उपखण्ड के गांव फूटा का नगला में चौतरफा पानी भरने से ग्रामीणों का जन जीवन बुरी तरह से अस्त व्यस्त
हो गया है। गांव की आबादी और घरों में पानी भरने से लोगो का भारी नुकसान हुआ है। लेकिन
प्रशासन की तरफ से ग्रामीणों के लिए कोई भी राहत की व्यवस्था नही की गई है। जिससे
आक्रोशित ग्रामीणों ने प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन कर विरोध जताया है।