dharamshala news : Run for Unity will be held in Dharamsala on 31 October-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 2:24 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

धर्मशाला में 31 अक्टूबर को होगा ‘रन फॉर यूनिटी’ का आयोजन

khaskhabar.com: शुक्रवार, 26 अक्टूबर 2018 11:32 PM (IST)
धर्मशाला में 31 अक्टूबर को होगा ‘रन फॉर यूनिटी’ का आयोजन
धर्मशाला। सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती के अवसर पर 31 अक्टूबर को धर्मशाला में ‘रन फॉर यूनिटी’ का आयोजन किया जाएगा। खाद्य आपूर्ति मंत्री किशन कपूर शहीद स्मारक धर्मशाला से सुबह 11 बजे ‘रन फार यूनिटी’ को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। अतिरिक्त उपायुक्त के.के.सरोच ने कहा कि दौड़ में विभिन्न स्कूलों तथा कॉलेज के 250 बच्चे भाग लेंगे। उन्होंने सभी से 31 अक्टूबर को सुबह 10:30 बजे शहीद स्मारक पर एकत्र होने का आग्रह किया है। अतिरिक्त उपायुक्त ने कहा कि ‘रन फॉर यूनिटी’ 31 अक्टूबर को शहीद स्मारक से सुबह 11 बजे से आरंभ होकर सर्किट हाउस तक जाकर इसी रूट से होते हुए शहीद स्मारक पर संपन्न होगी। इस अवसर पर सहायक आयुक्त बालकृष्ण चौधरी, सहायक निदेशक प्रारम्भिक शिक्षा अंजू लता, प्राचार्य अमरनाथ, रोविन्न सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement