dharamshala news : himachal pradesh Government approves Red Cross Society Palampur-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Apr 20, 2024 4:31 pm
Location
Advertisement

प्रदेश सरकार ने रेडक्रॉस सोसायटी पालमपुर को दी मान्यता

khaskhabar.com : गुरुवार, 25 अक्टूबर 2018 4:10 PM (IST)
प्रदेश सरकार ने रेडक्रॉस सोसायटी पालमपुर को दी मान्यता
धर्मशाला। रेडक्रॉस सोसायटी पालमपुर को प्रदेश सरकार ने मान्यता प्रदान कर दी है और संस्था के क्रियान्वयन के लिए सिविल हॉस्पिटल पालमपुर में एक कमरा भी उपलब्ध करवाया जाएगा। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री विपिन सिंह परमार ने आज रेडक्रॉस मेले के समापन पर यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि रेडक्रॉस कार्यालय के लिए सभी प्रकार का जरूरी फर्नीचर भी उपलब्ध करवा दिया जाएगा।
परमार ने कहा कि सिविल हॉस्पिटल पालमपुर में मरीजों के तीमारदारों के लिए सुबह का नाश्ता और एक समय के भोजन की व्यवस्था निशुल्क करने की सुविधा भी आरंभ की जा रही है। स्वास्थ्य मंत्री ने हॉस्पिटल वेलफेयर सेक्शन पालमपुर चैप्टर की पूरी टीम को मेले के आयोजन की बधाई देते हुए पीड़ित मानवता की सहायता के लिए किए जा रहे कार्यों की सराहना की। उन्होंने कहा कि संस्था की सभी सदस्य निस्वार्थ भावना से कार्य कर रहे हैं। उन्होंने लोगों से नर सेवा नारायण सेवा के भाव से कार्य करते हुए समाज सेवा के लिए समय देने की अपील की। उन्होंने रेडक्रॉस सोसायटी को 1 लाख रुपए भी देने की घोषणा की।
इस अवसर पर स्वास्थ्य मंत्री की धर्मपत्नी शर्मिला परमार, जिला पालमपुर भाजपा अध्यक्ष विनय शर्मा, मंडल अध्यक्ष संजीव सोनी, सुलह भाजपा मंडल अध्यक्ष देस राज शर्मा, महामंत्री चन्द्र वीर, तनु भारती, सुरेंद्र ठाकुर, सतीश शर्मा, प्रवीण शर्मा, एसडीएम पालमपुर पंकज शर्मा, चिकित्सा अधीक्षक विनय महाजन, संस्था की अध्यक्ष श्रुति प्रिया, सचिव कंवलजीत कौर, सीमा शर्मा सहित संस्था के सदस्य और विभिन्न विभागों के अधिकारी व अन्य गणमान्य उपस्थित रहे।


ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement