Dhar Pakad Abhiyan: 15 arrested in different cases-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 11:25 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

धर पकड़ अभियान : अलग-अलग मामलों में 15 को किया गिरफ्तार

khaskhabar.com: शुक्रवार, 30 मई 2025 8:48 PM (IST)
धर पकड़ अभियान : अलग-अलग मामलों में 15 को किया गिरफ्तार
टोंक। जिले के निवाई सदर पुलिस ने एरिया डोमिनेशन व वांछित अपराधियों के धर पकड़ अभियान के तहत 15 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। थानाधिकारी हीरालाल वर्मा ने बताया कि अपराधियों के धर पकड़ अभियान के तहत पुलिस ने एरिया डोमिनेशन अभियान के तहत अलग-अलग स्थानों पर दबिश देकर वांछित प्रकरणों का फरार आरोपी सावरा गुर्जर निवासी लोदेडा, श्योराज गुर्जर निवासी सैदरिया, छोटु खटिक निवासी सोहेला को गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि बीएनएसएस मामले में आरोपी युनुस मेव निवासी नहदा थाना पुन्हाना मेवात हरियाणा, रामेश्वर कालबैलिया व दिपु कालबैलिया निवासी रामनिवासपुरा थाना चाकसू, सत्यनारायण जाट निवासी कौथुन, रामप्रसाद मीणा, निवासी कोठ्या की ढाणी मूण्डिया, राजु उर्फ रामजिलाल गुर्जर व सियाराम गुर्जर निवासी हाडावाली ढाणाी को गिरफ्तार किया है। इसी प्रकार आरएनसी एक्ट में फरार आरोपी लक्ष्मण गुर्जर निवासी जोधपुरिया, कमलेश मीणा निवासी बावनपुरा थाना कोटखावदा, सुरेशकुमार माली निवासी कनेसर, दीपक मीणा निवासी सोडा की ढाणाी ब्रजपुरा रोड खोह नागौरियान जयपुर को गिरफ्तार किया है। इसी प्रकार एमवीएक्ट में अरोपी राजू उर्फ रामजीलाल गुर्जर निवासी हाडावाली ढाणाी व कैलाश मीणा निवासी बाडा की ढाणी मूण्डिया को गिरफ्तार किया है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement