Advertisement
देवउठनी एकादशी पर जागे देव, बजे खुशियों के बैंड़

स्वयंसिद्ध मुहूर्त में से एक देव प्रबोधिनी ;देवउठनीद्ध एकादशी पर शहर में एकल एवं सामुहिक विवाह समारोह की धूम रही। शहर की सडक़ों पर घराती और बाराती नाच गाकर अपनी खुशियों का इजहार कर रहे थे।
भगवान विष्णु व सती वृंदा की कथा
पं राजकुमार चतुर्वेदी के अनुसार शास्त्रों के अनुसार जलंधर की पत्नी वृंदा ;तुलसीद्ध के सतीत्व के चलते भगवान शंकर भी जलंधर को परास्त नहीं कर सके। देवताओं की प्रार्थना पर भगवान विष्णु ने छल.कपट से वृंदा के पति का रूप धारण किया और वृंदा के सतीत्व को भंग किया जिससे जलंधर की शक्ति कम हो गई और वह युद्ध में मारा गया। विष्णु के छल का जब वृंदा को पता चला तो उसने भगवान विष्णु को पत्थर बन जाने का श्राप दिया। प्रायश्चित स्वरूप भगवान विष्णु ने तुलसी से विवाह किया। कार्तिक शुक्ल एकादशी को विवाह रचाने से घर.घर में वृंदा ;तुलसीद्ध व पत्थर रूपी शालिग्राम ;भगवान विष्णुद्ध के विवाह की परंपरा शुरू हो गई। यह भी मान्यता है कि तुलसी का विवाह रचाने से कन्यादान जैसा पुण्य मिलता है।
यह भी पढ़े :27 दिन तक इन रास्तों पर ट्रेन नहीं चलेंगी
यह भी पढ़े :बैंकों में क्या है हाल, देखिए तस्वीरें
Advertisement
जयपुर
Advertisement
राजस्थान से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features



