Devrani-Jethani got the guarantee of relief-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 8:40 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

देवरानी-जेठानी को मिली राहत की गारंटी

khaskhabar.com: सोमवार, 08 मई 2023 3:02 PM (IST)
देवरानी-जेठानी को मिली राहत की गारंटी
बीकानेर। भयंकर महंगाई से परेशान आमजन को महंगाई राहत कैम्प के माध्यम से बड़ी राहत मिल रही है। ये कैम्प घर-परिवार के बढ़ते खर्चाें को कम करने में सहायक सिद्ध होंगे। यह बात बीकानेर निवासी 62 वर्षीया जेठानी मैना देवी व 51 वर्षीया देवरानी शारदा देवी ने कही। राजस्थानी भाषा अकादमी परिसर, मुरलीधर व्यास नगर में संचालित महंगाई राहत कैम्प में आई मैना देवी व शारदा देवी को एक साथ 6-6 योजनाओं के लाभ की गारंटी मिली। मैना देवी ने राज्य सरकार का आभार प्रकट करते हुए कहा कि अब उन्हें हर महीने बढ़ी हुई पेंशन, निःशुल्क फूड पैकेट, 500 रुपए में गैस सिलेंडर, 100 यूनिट तक निःशुल्क बिजली, बीमा मिलने की गारंटी मिल गई है। इन योजनाओं से महंगाई का मुकाबला करने में काफी मदद मिलेगी। इसके लिए उन्होंने मुख्यमंत्री का आभार जताया।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement