Advertisement
राधा कृष्ण मंदिर में रंग-रंगीला फागोत्सव कार्यक्रम में श्रद्धालुओं ने खेली फूलों की होली

कार्यक्रम के दौरान विकास नगर विकास समिति के अध्यक्ष पन्नालाल तंवर ने उपस्थित लोगों का दुपट्टा पहनाकर अभिनंदन किया। फागोत्सव में विराट एवं अन्य साथी कलाकारों ने राधा-कृष्ण का स्वरूप धारण कर मनमोहक रासलीला और मयूर नृत्य की आकर्षक प्रस्तुतियां दीं। राधा-कृष्ण स्वरूप के साथ श्रद्धालुओं ने फूलों की होली खेलकर उत्सव का आनंद लिया। ओजस्विनी शर्मा ने भावपूर्ण कथक नृत्य प्रस्तुत कर कार्यक्रम में विशेष रंग भर दिया।
इस अवसर पर विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने वाली अनेक विशिष्ट प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया। साथ ही श्रद्धालुओं को होली की अग्नि में अर्पित करने हेतु विशेष हवन सामग्री भी वितरित की गई। फागोत्सव से पूर्व प्रातःकाल गायत्री महायज्ञ का आयोजन किया गया, जिसमें श्रद्धालुओं ने आहुति देकर परिवार एवं समाज की सुख-समृद्धि की कामना की।
इसके अतिरिक्त मुरलीपुरा के विकास नगर स्थित श्री श्याम बाबा मंदिर में भी मनु महाराज के सान्निध्य में फागोत्सव धूमधाम से मनाया गया। वहीं रामेश्वर धाम विकास समिति की ओर से महेश पब्लिक स्कूल में होली की धमाल के साथ फागोत्सव आयोजित किया गया, जहां समिति के अध्यक्ष अशोक कुमार साह ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
जयपुर
Advertisement
राजस्थान से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


