Development plans should reflect the-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 7:10 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

विकास योजनाओं की झलक दिखाई देनी चाहिये

khaskhabar.com: मंगलवार, 13 सितम्बर 2016 6:06 PM (IST)
विकास योजनाओं की झलक दिखाई देनी चाहिये
करौली । जिला कलक्टर मनोज कुमार शर्मा ने सभी अधिकारियों को जिले में राज्य सरकार की ओर से संचालित समस्त योजनाओं की क्रियान्विति को अपडेट करने के निर्देष देते हुए कहा कि मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे जिले के विकास के प्रति अत्यधिक प्रयासरत हैं । मुख्यमंत्री की 18, 19 व 20 सितम्बर की प्रस्तावित यात्रा के मद्देनजर जिले में राज्य सरकार द्वारा विकास कीे जो भी योजनाएं संचालित की जा रही हैं, उनकी झलक उन्हें नजर आनी चाहिये। शर्मा ने मंगलवार को जिला कलक्टे्रट सभागार में आयोजित समस्त जिला अधिकारियों की बैठक की अध्यक्षता कर रहे थें। उन्होंने संबंधित अधिकारियों से कहा कि चिकित्सा, सडक़ पानी एवं बिजली जैसी आधारभूत जरूरतों की उचित व्यवस्था सुनिष्चित करने के लिये कारगर कदम उठायें। इस अवसर पर अतिरिक्त जिला कलक्टर एनके जैन, एसडीएम राजेन्द्र गोयल, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ रामरूप मीना, उपवन संरक्षक संग्राम सिंह कटियार, जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी दाताराम, सभी उपखंडों के उपखंड अधिकारियों सहित संबंधित विभागों के जिला अधिकारी उपस्थित थे।

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement