Advertisement
भरतपुर का विकास पहली प्राथमिकता : डॉ. गर्ग

तकनीकी शिक्षा राज्यमंत्री ने पेयजल की समस्या के समाधान के सम्बन्ध में विश्वास दिलाया कि मार्च 2024 तक जल जीवन मिशन के तहत सभी घरों में पर्याप्त मुहैया होना शुरु हो जायेगा। तात्कालिक व्यवस्था के लिए गांव में दो सिंगल फेज के ट्यूवबैल लगवा दिये जायेगे। उन्होंने लोगों से आग्रह किया कि वे महंगाई राहत शिविरों में पहुंचकर मुख्यमंत्री की 10 फ्लैगशिप योजनाओं का लाभ लेने के लिए आवश्यक रूप से पंजीयन करायें। उन्होंने गांव में स्वास्थ्य उपकेन्द्र भवन का निर्माण शीघ्र कराने और गांव की शेष रही गलियांे में सडकों का निर्माण कराने का विश्वास दिलाया।
सडकों के शुभारंभ के अवसर पर सरपंच गिरधारी, लोकदल के जिलाध्यक्ष संतोष फौजदार, सेवर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष दीनदयाल जाटव, रामपुरा के सरपंच रविकुमार, पूर्व सरपंच सोहन सिंह, पार्षद लालसिंह सहित गणमान्य नागरिक उपस्थित थे। कार्यक्रम में तकनीकी शिक्षा राज्यमंत्री का लक्ष्मण सिंह, डॉ. धर्मसिंह, शिवसिंह, ब्रजेन्द्र सिंह सहित क्षेत्र के निवासियों ने भव्य स्वागत किया।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
भरतपुर
Advertisement
राजस्थान से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


