Deras supporters appeared in front of Akal Takht, action possible-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 7:25 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

डेरा का समर्थन लेने वाले अकाल तख्त के सामने हाजिर हुए, कार्रवाई संभव

khaskhabar.com: सोमवार, 17 अप्रैल 2017 3:38 PM (IST)
डेरा का समर्थन लेने वाले अकाल तख्त के सामने हाजिर हुए, कार्रवाई संभव
अमृतसर। विधानसभा चुनाव के दौरान डेरा सच्चा सौदा से वोट मांगने पर अकाली नेता सोमवार को अकाल तख्त के सामने पेश हुए। इनके मामले में अकाल तख्त सोमवार को ही फैसला सुना सकता है। इस संबंध में श्री अकाल तख्त साहिब पर सिंह साहिबान की बैठक शुरू हो गई है। दमदमा साहिब के जत्थेदार ज्ञानी गुरमुख सिंह अकाल तख्त पर तो आए पर बैठक में शामिल नहीं हुए। अकाली दल सरकार में मंत्री रहे सिकंदर सिंह मलूका दूसरी बार अकाल तख्त पर पेश हुए हैं। ज्ञानी गुरमुख सिंह ने कहा कि जत्थेदार श्री अकाल तख्त साहिब पर बैठक करें न की बंद कमरे में। श्री अकाल तख्त साहिब पंजाब विधानसभा चुनाव के दौरान डेरे से वोट मांगने वालों पर कार्रवाई का फैसला कर सकता है। 44 सिख नेताओं पर डेरे से समर्थन मांगने का आरोप लगा है। -

अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement