Dera gufa was Bigg Boss house, followers contestants and Gurmeet Ram Rahim was host and Judge.-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Apr 17, 2024 1:40 am
Location
Advertisement

डेरे में बिग बॉस की तर्ज पर गुरमीत चलाता था शो, बिग बॉस बन देता था हुक्म

khaskhabar.com : शनिवार, 09 सितम्बर 2017 11:43 AM (IST)
डेरे में बिग बॉस की तर्ज पर गुरमीत चलाता था शो, बिग बॉस बन देता था हुक्म
सिरसा। इन दिनों अगर कोई सबसे ज्यादा चर्चा में है तो वह है डेरा सच्चा सौदा चीफ गुरमीत राम रहीम। गुरमीत राम रहीम फिलहाल रेप केस में जेल में बंद है लेकिन उसके बारे में रोज नए-नए खुलासे हो रहे हैं। गुरमीत राम रहीम ने डेरे में खुद के लिए आलीशन घर बनवा रखा था। गुरमीत राम रहीम विलासिता की जिंदगी जीता था। इतना ही नहीं उसने टीवी पर प्रसारित होने वाले रिएलिटी शो बिग बॉस की तर्ज पर खुद के घर में ऐसा ही शो बनाया था। उसने बिग बॉस की तर्ज पर ही चारों तरफ सीसीटीवी कैमरे लगवाए थे। यहां तक की उसने वॉशरूम में भी सीसीटीवी कैमरे लगावाए थे। इस शो में उसने हनीप्रीत को भी प्रतिभागी बनाया था। इस शो को गुरमीत राम रहीम खुद ही होस्ट करता था और खुद ही बिग बॉस बनता था।

इस शो का नाम रखा गया था बिग बॉस बाबा। इस बिग बॉस के निर्माता, निर्देशक, होस्ट, जज और सबसे बडे सुपरस्टार खुद गुरमीत राम रहीम ही था। शो में गुरमीत राम रहीम की मर्जी और उसी के कायदे कानून चलते थे। गुरमीत राम रहीम प्रतिभागियों को टास्क देता था और टास्क पूरा न कर पाने पर सजा भी देता था। इस शो की स्टार थी गुरमीत की चहेती हनीप्रीत। गुरमीत राम रहीम ने वर्ष 2009 में बिग बॉस का घर बनाया था। सभी प्रतिभागियों पर बाबा के नियम कायदे कानून लागू होते थे सिवाय उनकी चहेती हनीप्रीत के। गुरमीत राम रहीम ज्यादा समय तक हनीप्रीत से दूर नहीं रह पाता था।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar Haryana Facebook Page:
Advertisement
Advertisement