Depart polling parties MLC polls on February 3-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 7:26 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

पोलिंग पार्टियां रवाना, एमएलसी का मतदान 3 फरवरी को

khaskhabar.com: गुरुवार, 02 फ़रवरी 2017 9:28 PM (IST)
पोलिंग पार्टियां रवाना, एमएलसी का मतदान 3 फरवरी को
बदायूं । उत्तर प्रदेश विधान परिषद के लिए बरेली-मुरादाबाद खण्ड स्नातक निर्वाचन क्षेत्र का तीन फरवरी को 25 मतदेय स्थलों पर प्रातः 8 बजे से अपरान्ह 4 बजे तक कड़ी सुरक्षा व्यवस्था में मतदान होगा। गुरुवार को इस्लामियां इंटर कॉलेज से सभी पोलिंग पार्टियाँ रवाना कर दी गई हैं। जिलाधिकारी पवन कुमार एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महेन्द्र यादव ने भी इस्लामियाँ इंटर कॉलेज पहुँचकर पोलिंग पार्टी की रवानगी का जायज़ा लिया। मुख्य विकास अधिकारी अच्छे लाल सिंह यादव ने पूरे समय उपस्थित रहकर अपने सामने सभी पोलिंग पार्टियों की रवानगी कराई। एमएलसी चुनाव के लिए जनपद में नगर पालिका परिषद बदायूँ के कमरा नम्बर 1 एवं 2, राजकीय इंटर कॉलेज कमरा नम्बर 4 एवं 5, नगर पालिका परिषद उझानी के कमरा नम्बर 1, क्षेत्र पंचायत कार्यालय उझानी, कादरचौक, सालारपुर, जगत, समरेर, दातागंज, म्याऊँ, उसावां, अम्बियापुर, सहसवान, दहगवां, इस्लामनगर कमरा नम्बर 1 एवं 2, आसफपुर, बिसौली कमरा नम्बर 1 एवं 2, वजीरगंज कमरा नम्बर 1, नगर पंचायत अलापुर, नगर पालिका परीषद बिल्सी, सहसवान को मतदेय स्थल बनाया गया है। एमएलसी चुनाव के लिए 21 सैक्टर, 9 जोनल मजिस्ट्रेट तथा 25 माइक्रो ऑब्जर्वर्स लगाए गए हैं। इस चुनाव में जनपद में 14,742 मतदाता हैं।

[@ अब ATM से बगैर पिन और पासवर्ड के ही निकलेंगे पैसे]

[@ अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे]

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement