Dense fog in Punjab, traffic affected-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Apr 20, 2024 11:38 am
Location
Advertisement

पंजाब में घना कोहरा, कम दृश्यता के कारण यातायात प्रभावित

khaskhabar.com : सोमवार, 04 फ़रवरी 2019 9:24 PM (IST)
पंजाब में घना कोहरा, कम दृश्यता के कारण यातायात प्रभावित
चंडीगढ़। पंजाब और हरियाणा के कई हिस्सों में रविवार को घना कोहरा छाया रहा। मौसम विभाग के अधिकारियों ने यह जानकारी दी। पुलिस ने कहा कि कम दृश्यता के कारण सडक़ और रेल यातायात भी प्रभावित हुआ। कुछ स्थानों पर दृश्यता घटकर 100 मीटर से भी कम रह गई थी।

अमृतसर से अंबाला और अंबाला से दिल्ली की ओर जाने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 1 के कई स्थानों पर मध्यम से घना कोहरा छाया रहा। क्षेत्र में रविवार को ठिठुरन रही और न्यूनतम तापमान 3 से 9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। क्षेत्र में शनिवार को अधिकतम तापमान 14 से 22 डिग्री के बीच दर्ज किया गया।

(IANS)

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar Punjab Facebook Page:
Advertisement
Advertisement