dengue patient will be given free treatment- CMO-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:35 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

ज्वर से पीड़ित मरीज़ों की निःशुल्क जांच- सीएमओ

khaskhabar.com: बुधवार, 23 नवम्बर 2016 09:16 AM (IST)
ज्वर से पीड़ित मरीज़ों की निःशुल्क जांच- सीएमओ
लखनऊ। मुख्य चिकित्सा अधिकारी लखनऊ ने सभी राजकीय चिकित्सालयों/ निजी नर्सिंग होम, अस्पताल, पैथालॉजी, ब्लड बैंको से अपील की है कि ज्वर (डेंगू/चिकुनगुनिया) से ग्रसित मरीजों का समुचित उपचार सुनिश्चित करें तथा उनका किसी भी प्रकार का शोषण न किया जाए। शिकायत आने पर सम्बंधित अस्पताल/व्यक्ति के विरूद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी। मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने जनता से भी अपील की है कि वे ज्वर (डेगू/चिकुनगुनिया) से पीड़ित मरीज़ों की निःशुल्क जांच एवं इलाज राजकीय चिकित्सालयों में ही कराएं। इलाज में अगर किसी भी तरह की परेशानी होती है, तो वह इस न. 0522- 2622080 और मोबाइल नम्बर 07839700132 पर सम्पर्क कर अपनी परेशानी बता सकते हैं, और शिकायत दर्ज करा सकते हैं । राहुल गांधी से शादी करने पर अड़ी कांग्रेसी युवती...फिर क्या हुआ पढ़ें पूरी खबर

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement