वाराणसी।बाढ़ के बाद अब बीमारियों की बाढ़ आई हुई है। इस समय बीमारियों के प्रकोप का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि बीते
पांच दिनों में डेंगू से 2 लोगों की मौत हो चुकी है। गुरूवार को लाल बहादुर
शास्त्री अन्तरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से मेदान्ता अस्पताल, गुरूग्राम के लिए
एयर एम्बुलेन्स से ले जाए जा रहे एक डेंगू के मरीज की मौत हो गई। स्थानीय
पाण्डेय पुर के रहने वाले डॉ आशुतोष मिश्रा डेंगू से पीड़ित थे।