dengue create problem for soilder-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 7:09 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

डेंगू के कारण सैनिकों की परेशानी

khaskhabar.com: सोमवार, 26 सितम्बर 2016 4:32 PM (IST)
डेंगू के कारण सैनिकों की परेशानी
अंबाला। शहर के लालकुर्ती में फैले डेंगू के कारण सैनिक भी परेशान है। इस इलाके में किराए पर रहने वाले कई सैनिक परिवारों ने घर खाली कर दिए हैं और कई परिवार इसकी तैयारी में हैं। लालकुर्ती के रहने वाले सतीश कनोजिया ने बताया कि पिछले कई दिनों से लालकुर्ती क्षेत्र में डेंगू और मलेरिया का कहर है। इससे एक बुजुर्ग महिला जुमइया देवी की मौत भी हो चुकी है। पिछले एक सप्ताह से यहां पर बनाई गई अस्थाई डिस्पेंसरी में टेस्ट भी करने बंद कर दिए गए हैं। मरीजों को टेस्ट के लिए कैंट या सिटी के अस्पतालों भेजा जा रहा है। अपने लोगों की सुरक्षा और देखभाल को देखते हुए सेना ने यहां पर फागिंग और दवाईयों का छिडक़ाव भी करवाया है।

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement