demonstration by the Rajasthan Accountant Association -m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 2:19 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

राजस्थान अकाउंटेंट एसोसिएशन ने किया प्रदर्शन

khaskhabar.com: शुक्रवार, 31 मार्च 2017 6:33 PM (IST)
राजस्थान अकाउंटेंट एसोसिएशन ने किया प्रदर्शन
कोटा। सातवें वेतन आयोग को जनवरी 2016 से लागू करने सहित कई मांगों को लेकर राजस्थान अकाउंटेंट एसोसिएशन ने शुक्रवार को जिला कलेक्ट्रेट स्थित जिला कोषाधिकारी कार्यालय पर प्रदर्शन किया। इस दौरान कर्मचारियों ने काली पट्टी बांधकर विरोध जताया। कर्मचारियों का कहना है कि राज्य कर्मचारी राज्य सरकार के कामों से नाखुश हैं। राज्य सरकार ने कर्मचारियों की वेतन विसगंतियों को अभी तक दूर नहीं किया। सातवां वेतन आयोग अभी तक करीब 16 राज्यों में लागू हो चुका है, लेकिन राजस्थान की सरकार को कर्मचारियों की समस्याओं से कोई सरोकार नहीं रह गया है। राजस्थान सरकार ने जांच के नाम पर तीन सदस्यीय टीम गठित की और सातवें वेतन आयोग को टालने का काम कर रही है। वहीं कर्मचारियों ने चेतावनी दी है यदि जल्द ही सरकार ने मांगों को नहीं माना तो आने वाले समय में सरकार के खिलाफ उग्र प्रदर्शन किया जाएगा।

अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement