demonstrate the Air Force commandos -m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 8:38 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

पाक को परास्त करने के लिए सिर्फ इशारे का इंतजार

khaskhabar.com: गुरुवार, 22 सितम्बर 2016 8:59 PM (IST)
पाक को परास्त करने के लिए सिर्फ इशारे का इंतजार
जोधपुर। दुश्मनी पाले बैठा हमारा पड़ोसी मुल्क कई बार पटखनी खाने के बावजूद अपनी नापाक हरकतों से बाज नही आ रहा है। इस बीच भारतीय वायुसेना अपने दुश्मन को बेदम करने की हुंकार लेने को हरदम तैयार है। इसके लिए उसे सिर्फ एक इशारे का इंतजार है। जोधपुर वायुसेना स्टेशन के एयर ऑफिसर कमांडिंग (एओसी), एयर कमोडोर एन तिवारी ने कहा कि भारत देश की वायुसेना दुश्मन को परास्त करने के लिए तैयार है। जोधपुर स्टेशन और हमारी सारी यूनिट तैयार और तैनात है। एयर कमोडोर तिवारी ने बताया कि जम्मू-कश्मीर के बाद राजस्थान और गुजरात बॉर्डर क्षेत्र एक्टिव एरिया है। पूरी पश्चिमी सरहद पर जोधपुर वायुसेना स्टेशन की अहम भूमिका है। जोधपुर व जैसलमेर रेगिस्तानी क्षेत्र हैं और सैन्य गतिविधियों के लिहाज से महत्वपूर्ण हैं, ऐसे में जोधपुर बेस पर हर जिम्मेदारी के लिए पूर्ण रूप से मुस्तैद हैं। तिवारी ने कहा कि यहां हवाई व जमीन चुनौतियां हैं और इसके लिहाज से भी हम प्रेक्टिस व एक्सरसाइज करते रहते हैं। कमांडोज ने दिखाया दमखम
भारतीय वायुसेना दिवस (8 अक्टूबर) की 84वीं वर्षगांठ के अवसर पर गुरुवार को जोधपुर वायुसेना स्टेशन पर गरुड़ कमांडोज ने शक्ति प्रदर्शन किया। सामरिक ताकत और जांबाजी का प्रदर्शन करते हुए गरुड़ कमांडोज ने ऑपरेशन के तहत आतंकवादियों के काल्पनिक ठिकानों को ध्वस्त कर दुश्मन को मार गिराने का हैरतअंगेज प्रदर्शन किया। गौरतलब है कि भारतीय वायुसेना 8 अक्टूबर 2016 को 84वीं वर्षगांठ मनाएगी। इसके उपलक्ष्य में गुरुवार को वायुसेना स्टेशन जोधपुर में लड़ाकू विमान व हथियारों के स्टेटिक प्रदर्शन के साथ ही कमांडो ऑपरेशन का प्रदर्शन किया गया।

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement