Demolition at toll plaza in jhansi -m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Apr 19, 2024 10:46 am
Location
Advertisement

सत्ताधारी दबंगों ने सेमरी टोल प्लाजा में की तोड़फोड़, मारपीट कर लूटा

khaskhabar.com : बुधवार, 03 जनवरी 2018 8:40 PM (IST)
सत्ताधारी दबंगों ने सेमरी टोल प्लाजा में की तोड़फोड़, मारपीट कर लूटा
झांसी। उत्तर प्रदेश की योगी सरकार भले ही गुंडई और अपराध को मिटाने का दावा कर रही हो। लेकिन उन दावों में कितनी हकीकत है इसका उदाहरण एक बार फिर बुन्देखलंड के झांसी जनपद में नजर आया। जहां सत्ता की हनक में असलहाधारी एक दर्जन लोगों ने मोंठ थानान्तर्गत सेमरी टोल प्लाजा पर तोड़फोड़ की। जब उन्हें रोकने का प्रयास किया गया तो उन्होंने कर्मचारियों के साथ मारपीट की और लूटपाट कर भाग गय। मारपीट में वहां कार्यरत तीन कर्मचारी घायल हो गये। यह वारदात वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। जिसकी शिकायत थाने की पुलिस से करते हुए घायलों को उपचार के लिए मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया।

जनपद के मोंठ थानान्तर्गत झांसी-कानपुर हाइवे पर सेमरी टोल प्लाजा हैं। प्रतिदिन की तरह आज भी वहां कर्मचारी काम कर रहे थे। वाहनों को आवागमन हो रहा था। इसी दौरान एक वाहन वहां से गुजरा। जिसे रोककर टोल प्लाजा पर तैनात कर्मचारियों ने रोका और टैक्स मांगा। इस पर वाहन चालक ने सत्ताधारी नेताओं की गाड़ी बताकर टैक्स देने से इंकार कर दिया। बस फिर क्या था गाड़ी चालक ने अपने साथियों को इसके बारे अवगत कराया। टोल प्लाजा पर तैनात कर्मचारी कुछ समझते उससे पहले एक दर्जन लोग असलहा लेकर गाड़ियों से टोल प्लाजा पहुंच गये। टोल प्लाॅजा पर कार्यरत कर्मचयारियों का आरोप हैं कि असलहाधारी दबंगों ने टोल प्लाजा पर पहुंचते ही कर्मचयारियों पर हमला बोल दिया। जिससे वहां अफरा-तफरी का माहौल बन गया ।
यह देख कर्मचारियों ने उन्हें रोकने का प्रयास किया। इस पर उन्होंने टोल प्लाॅजा पर तोड़फोड़ करते हुए कर्मचारियों के साथ मारपीट कर दी। इसके बाद लूटपाटकर भाग गये। मारपीट में वहां तैनात पप्पू समेत तीन कर्मचारी घायल हो गये। इसकी सूचना थाने की पुलिस को देते हुए घायल कर्मचयारियों को उपचार के लिए मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया। जहां उनकी हालत गम्भीर बनी हुई हैं। टोल प्लाॅजा पर हुई यह घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। सूचना पर थाने की पुलिस समेत उच्चाधिकारी मौके पर पहुंचे। जहां उन्होंने घटना की जानकारी करनी शुरु कर दी। हालांकि पुलिस ने हमलावरो के सत्ताधारी होने की पुष्टि करने से इंकार कर दिया।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar UP Facebook Page:
Advertisement
Advertisement