demands time bound probe into PNB fraud says Mamata banerjee-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 2:22 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

ममता का पीएम मोदी पर हमला, पीएनबी घोटाले को नोटबंदी के दौरान बढ़ावा मिला

khaskhabar.com: रविवार, 18 फ़रवरी 2018 5:57 PM (IST)
ममता का पीएम मोदी पर हमला, पीएनबी घोटाले को नोटबंदी के दौरान बढ़ावा मिला
कोलकाता। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने एक बार फिर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का नाम लिए बिना हमला बोला है। ममता बनर्जी ने रविवार को कहा कि 1.8 अरब डॉलर के पंजाब नेशनल बैंक धोखाधड़ी को नोटबंदी के दौरान बढ़ावा मिला। उन्होंने घोटाले के पीछे की ‘पूरी सच्चाई’ का खुलासा करने की मांग की। ममता ने कहा, ‘यह बहुत बड़े घोटाले का सिर्फ एक छोर है। इस बड़े बैंक घोटाले को नोटबंदी के समय बढ़ावा मिला। नोटबंदी के दौरान बड़े स्तर पर धनशोधन हुआ। वे कौन लोग हैं, जो इसमें शामिल हैं। इसमें और भी बैंक शामिल हैं। पूरी सच्चाई सामने आनी चाहिए।’ ममता ने इससे पहले पंजाब नेशनल बैंक धोखाधड़ी की व्यापक जांच की मांग की थी और कहा था कि वह लोगों का पैसा सुरक्षित होने तक केंद्र सरकार को छोड़ेंगी नहीं।
केंद्र पर फायनेंशियल रिसोल्यूशन एंड डिपॉजिट इंश्योरेंस (एफआरडीआई) विधेयक के जरिए बैंकों में जमा लोगों के धन हड़पने की कोशिश करने का आरोप लगाते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्होंने वित्त मंत्रालय को विधेयक को वापस लेने की मांग करते हुए पत्र लिखें हैं।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement