Demand for martyrdom status to Lalitya, opposing tree cutting-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 9:53 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

पेड़ काटने का विरोध करने वाली ललीता को शहीद का दर्जा देने की मांग

khaskhabar.com: सोमवार, 10 अप्रैल 2017 12:50 PM (IST)
पेड़ काटने का विरोध करने वाली ललीता को शहीद का दर्जा देने की मांग
भीलवाड़ा। पेड़ काटने का विरोध करने पर हरियाढाणा ग्राम में महिला ललीता की हत्या के आरोपियों की गिरफ्तार एवं ललीता को शहीद का दर्जा देने की मांग को लेकर सोमवार को परशुराम सेना ने मुख्यमंत्री के नाम भीलवाड़ा जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा। ब्राह्मण नेता आजाद शर्मा ने कहा कि 25 मार्च 2017 को बिलाड़ा उपखण्ड के हरियाढाणा में पेड काटने का विरोध करने पर ललीता दाधीच को ज्वलनशील पदार्थ डालकर जिंदा जला दिया गया था। इसका पुलिस में मामला भी दर्ज कराया गया था, लेकिन आज तक पुलिस ने किसी आरोपियों को गिरफ्तार नहीं कर सकी। इसके चलते समाज के लोगों में आक्रोश व्याप्त है। शर्मा ने यह भी कहा कि आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार करके ललिता को शहीद का दर्जा दिलवाया जाए।

अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement