Demand for joining pension allowance in basic salary-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 8:38 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

पेंशन भत्ते को मूल वेतन में शामिल करने की मांग

khaskhabar.com: शनिवार, 22 अप्रैल 2017 6:21 PM (IST)
पेंशन भत्ते को मूल वेतन में शामिल करने की मांग
मंडी। हिमाचल पेंशनरज कल्याण संघ जिला मंडी ने सरकार से मांग की है कि 17 दिसंबर 2016 को की गई घोषणा के अनुरूप 65, 70 व 75 वर्ष की आयु पार करने पर 5, 10 व 15 प्रतिशत पेंशन भत्ते की अधिसूचना जारी की जाए तथा इसे अप्रैल की पेंशन के साथ समायोजित किया जाए। इस बारे में प्रस्ताव पारित करके सरकार को भेजा गया। बल्ह घाटी के कोयला माता मंदिर में जिला प्रधान लाल मन शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक में सरकार से यह भी मांग की गई कि चिकित्सा भत्ता 350 रुपए से बढ़ा कर 1000 रुपए मासिक किया जाए। साथ ही वन रेंक वन पेंशन का फार्मूला सिविल सर्विस में भी लागू करने की मांग की गई। बल्ह उपमंडल में एक होम्योपैथिक अस्पताल खोलने की मांग भी की गई। इनके अलावा, वर्ष 2003 के पश्चात नियुक्त कर्मचारियों को भी पुरानी पेंशन पद्धति बहाली, 130 प्रतिशत डीए का 50 प्रतिशत भाग मूल वेतन में समायोजित करने की भी मांंग की। इस बैठक में प्रदेश के मुख्य संरक्षक बी.डी. शर्मा, जिला प्रधान हमीरपुर के सी गौतम प्रदेश कार्यालय सचिव प्रेम चंद, जिला प्रधान लाल मन शर्मा, संस्थापक सदस्य कृष्ण चंद आर्य, चच्योट खंड के प्रधान रणजीत सिंह, द्रंग खंड प्रधान एम.सी. चौहान, सचिव के सी नेगी, प्रदेश वरिष्ठ उपप्रधान अमरनाथ शर्मा, प्रदेश उपाध्यक्ष एवं बल्ह खंड प्रधान मंगत राम चौधरी, जिला सहसचिव जय राम नायक, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य लक्ष्मी आर्य, गणेश देवी, नंदी देवी, द्रोपती देवी, कोषाध्यक्ष ललित कुमार, लेखाकार महेंद्र पाल, राम किश्र, वरिष्ठ उपाध्यक्ष माया राम शर्मा आदि ने भाग लिया।

अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement