Advertisement
दिल्ली: 100 करोड़ के डिजिटल अरेस्ट स्कैम का पर्दाफाश, दो लोग गिरफ्तार

मामले की जांच इंस्पेक्टर संदीप सिंह, साइबर सेल को सौंपी गई, जिन्हें तकनीकी विशेषज्ञ हेड कांस्टेबल अक्षय कुमार का सहयोग मिला। आरोपियों द्वारा डिजिटल सबूत मिटाने के बावजूद टीम ने पूरे घटनाक्रम को तकनीकी विश्लेषण के जरिए पुनर्निर्मित किया। जांच के दौरान कई संदिग्ध बैंक खाते और यूपीआई आईडी का नेटवर्क सामने आया, जिनमें अलग-अलग राज्यों से रकम ट्रांसफर की जा रही थी। जांच में मेसर्स वृंदाकार्ट स्काईलाइन शॉपर्स प्राइवेट लिमिटेड नामक कंपनी का बैंक खाता सामने आया, जो पश्चिम दिल्ली के न्यू महावीर नगर में पंजीकृत है।
इस कंपनी के संयुक्त निदेशक अनिश सिंह और मणि सिंह पाए गए। लेनदेन विश्लेषण में लेयर-1 से लेयर-4 तक फंड रूटिंग का संगठित पैटर्न सामने आया। एनसीआरपी डेटा के अनुसार, इस खाते के खिलाफ 100 करोड़ रुपए से अधिक की साइबर ठगी से जुड़े 190 मामले दर्ज हैं। पूछताछ में आरोपियों ने खुलासा किया कि कंपनी के नाम पर विभिन्न बैंकों में आठ बैंक खाते केवल ठगी की रकम घुमाने के लिए खोले गए थे।
तकनीकी जांच में यह भी सामने आया कि दोनों आरोपी पहचान छिपाने के लिए फर्जी सिम कार्ड और जाली दस्तावेजों का इस्तेमाल कर रहे थे। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, दोनों को पहले भी फरीदाबाद पुलिस ने इसी तरह के एक मामले में गिरफ्तार किया था।
इस ऑपरेशन को इंस्पेक्टर संदीप सिंह के नेतृत्व में और एसीपी अनिल शर्मा के समग्र निर्देशन में अंजाम दिया गया। टीम में इंस्पेक्टर विनय कुमार, एसआई राकेश मलिक, एएसआई संदीप त्यागी, एएसआई संजय, एचसी सचिन, एचसी कपिल, एचसी अक्षय, एचसी विकास, एचसी भूपेंद्र, एचसी मोहित तोमर और कांस्टेबल आशीष शामिल थे। पुलिस का कहना है कि मामले में आगे की जांच जारी है और इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की पहचान की जा रही है।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features


