Advertisement
ट्रंप ने राजघाट पर महात्मा गांधी को दी श्रद्धांजलि, आगंतुक पुस्तिका में लिखा ये संदेश
नई दिल्ली। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और उनकी पत्नी मेलानिया ट्रंप ने मंगलवार को नई दिल्ली में महात्मा गांधी के समाधि स्थल राजघाट पर जाकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके बाद राजघाट के विजिटर्स बुक में डोनाल्ड ट्रंप और मेलानिया ट्रंप ने लिखा है कि अमेरिकी लोग एक संप्रभु, अद्भुत भारत और महान महात्मा गांधी की सोच के साथ दृढ़ता से खड़े हैं। यह एक जबरदस्त सम्मान है।
दिल्ली के राजघाट पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और प्रथम महिला मेलानिया ट्रंप ने वृक्षारोपण भी किया। इससे पहले राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उनका औपचारिक स्वागत किया। ट्रंप को वहां गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया और 21 तोपों की सलामी भी दी गई।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement