Delhi Traffic Police to Withdraw 1.5 Lakh e-Challans Issued for Overspeeding on NH 24 but...-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Apr 19, 2024 4:46 am
Location
Advertisement

दिल्ली पुलिस वापस लेगी डेढ़ लाख चालान, मगर चालान के रुपयों की वापसी की गारंटी नहीं

khaskhabar.com : मंगलवार, 15 अक्टूबर 2019 09:23 AM (IST)
दिल्ली पुलिस वापस लेगी डेढ़ लाख चालान, मगर चालान के रुपयों की वापसी की गारंटी नहीं
नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के लाखों वाहन चालक दो विभागों के बीच छिड़ी नाक की बेतुकी लड़ाई में अब तक पिस रहे थे। लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) और दिल्ली यातायात पुलिस के बीच महीनों से चल रही धींगामुश्ती का खामियाजा दिल्ली की सडक़ों पर चल रहे वाहन चालकों को भुगतना पड़ रहा था। इन दोनों महकमों के अडिय़ल रवैये के चलते ही वाहन चालकों की जेब भी खूब ढीली हो रही थी।

मूंछ की इस लड़ाई में वाहन चालकों के हित में और उनके कड़े विरोध के मद्देनजर अंतत: पांव दिल्ली पुलिस को ही पीछे खींचने पड़े हैं। दिल्ली यातायात पुलिस अब करीब डेढ़ लाख चालान वापस ले रही है। ये सभी चालान निर्धारित कथित गति सीमा से ज्यादा स्पीड में राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या-24 (अब 9) पर दौडऩे वाले वाहनों से संबंधित हैं।

दिल्ली यातायात पुलिस में उपायुक्त स्तर के एक अधिकारी ने नाम न छापने की शर्त पर आईएएनएस को बताया, करीब डेढ़ लाख चालानों को दिल्ली ट्रैफिक पुलिस वापस ले रही है। ये चालान करीब ढाई महीने (अगस्त से अक्टूबर 10 तक) के भीतर काटे गए हैं। इन चालानों में ज्यादातार चालान निर्धारित गति सीमा से ज्यादा स्पीड (60 किलोमीटर प्रति घंटा की गति से ज्यादा) में वाहन राष्ट्रीय राजमार्ग पर दौड़ाने से संबंधित हैं।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/4
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement