Delhi heat wave: IMD issues red warning as temperature expected to cross 45-degree mark-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Mar 29, 2024 7:14 am
Location
Advertisement

उत्तर भारत में गर्मी से राहत नहीं, केरल में झमाझम, धौलपुर में पारा 50 डिग्री के पार

khaskhabar.com : सोमवार, 10 जून 2019 12:07 PM (IST)
उत्तर भारत में गर्मी से राहत नहीं, केरल में झमाझम, धौलपुर में पारा 50 डिग्री के पार
नई दिल्ली/धौलपुर। देश के उत्तर और मध्य हिस्सों में भीषण गर्मी पड़ रही है और लोगों को फिलहाल ‘लू’ से राहत मिलती नजर नहीं आ रही है। दिल्ली में चिलचिलाती धूप के साथ अधिकतम तापमान 43. 8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो मौसम के औसत से चार डिग्री अधिक है। मौसम विभाग ने सोमवार को भी राष्ट्रीय राजधानी में लू चलने का पूर्वानुमान लगाया है। उधर, दक्षिणी राज्य केरल में मॉनसून के दस्तक देने के एक दिन बाद रविवार को हल्की बारिश हुई।

तापमान ने 5 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया...

राजधानी दिल्ली में रविवार को एक बार फिर तापमान ने 5 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया। 44 डिग्री तापमान और लू के थपेड़ों से लोग बेहाल हो गए। तापमान बढ़ने से दिल्ली में औरेंज अलर्ट जारी किया गया। मौसम विभाग के मुताबिक, सोमवार को दिल्ली में भयंकर गर्मी की आशंका है। मौसम विभाग ने अधिकतम तापमान करीब 45 डिग्री सेल्सियस तक चढ़ने की आशंका जताई है। भीषण गर्मी की चेतावनी देते हुए मौसम विभाग ने रेड अलर्ट घोषित किया है। लिहाजा, लोगों को गर्मी की मार से बचकर रहना होगा।

चूरू और कोटा में 48. 3 डिग्री सेल्सियस रहा पारा...

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/4
Advertisement
Khaskhabar Rajasthan Facebook Page:
Advertisement
Advertisement