khaskhabar.com: मंगलवार, 19 जुलाई 2016 9:34 PM (IST)
अदालत के सवाल का जवाब देते हुए बब्बर ने कहा कि जमानत रद्द करने के लिए
पुलिस की ओर से कोई अर्जी दाखिल नहीं की गई है। सुनवाई के दौरान बब्बर ने
कहा, हम इसकी जमानत रद्द करने की मांग नहीं कर रहे ।
कुछ निजी व्यक्तियों ने कन्हैया को दी गई छह महीने की अंतरिम जमानत रद्द
करने की मांग की है। अर्जी दाखिल करने वालों ने इस आधार पर जमानत रद्द करने
की मांग की है कि मार्च में तिहाड जेल से रिहा होने के बाद उन्होंने जो
भाषण दिया वह राष्ट्र विरोधी था और उन्होंने जमानत की शतों का उल्लंघन
किया है।