Delhi government approves expansion of ashram flyover-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Mar 28, 2024 2:12 pm
Location
Advertisement

केजरीवाल सरकार ने आश्रम फ्लाईओवर को DND फ्लाईवे तक बढ़ाने की मंजूरी दी

khaskhabar.com : गुरुवार, 05 दिसम्बर 2019 8:54 PM (IST)
केजरीवाल सरकार ने आश्रम फ्लाईओवर को DND फ्लाईवे तक बढ़ाने की मंजूरी दी
नई दिल्ली। दिल्ली मंत्रिमंडल ने गुरुवार को मौजूदा आश्रम फ्लाईओवर को डीएनडी फ्लाईवे व सराय काले खां की ओर विस्तार देने के प्रस्ताव को मंजूरी दी। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने यह जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि पीडब्ल्यूडी के प्रस्ताव के अनुसार, इस परियोजना की लागत 128 करोड़ रुपये होगी और इसके एक साल में पूरा होने की उम्मीद है। इस परियोजना को मंत्रिमंडल की मंजूरी मिल गई है।

सरकार के अनुसार, इस फैसले को इलाके में भारी यातायात के मद्देनजर लिया गया है।

--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement