delhi goverment is going to reduce bus fare in city -m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 8:29 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

दिल्ली:DTC,क्लस्टर बसों में 5,10/-में सफर

khaskhabar.com: बुधवार, 21 दिसम्बर 2016 4:44 PM (IST)
दिल्ली:DTC,क्लस्टर बसों में 5,10/-में सफर
नई दिल्ली। बढ़ते प्रदूषण के स्तर को कम करने के लिए दिल्ली सरकार ने बसों के किराए में कटौती की है। ठंड में प्रदूषण पर लगाम लगाने के लिए और पब्लिक ट्रांसपोर्ट को बढ़ावा देने के लिए दिल्ली सरकार ने बड़ा फैसला किया है। दरअसल 1 जनवरी से एक महीने तक डीटीसी और क्लस्टर बसों में किराए का एक ही स्लैब होगा। नॉन एसी बसों में 5 रुपये और एसी बसों में केवल 10 रुपये किराया लगेगा, चाहे दिल्ली और एनसीआर तक आप कितनी ही दूरी का सफर करें। अभी की बात करें तो नॉन एसी बसों में दूरी के हिसाब से 5, 10 और 15 रुपये किराया लगता है। एसी बसों में 10 से लेकर 25 रुपये तक किराया देना होता है। लेकिन जनवरी में सिर्फ 5 और 10 रुपये ही किराया लगेगा। यह फैसला नोएडा, गुडग़ांव, फरीदाबाद, गाजियाबाद आदि जाने वाली डीटीसी बसों पर भी लागू होगा। फिलहाल ये स्कीम सिर्फ एक महीने की है, बाद में जरूरत पडऩे पर इसे बढ़ाया जा सकता है।
दिल्ली सरकार के मुताबिक ऐसा प्रदूषण की समस्या से लडऩे के लिए किया जा रहा है। ट्रांसपोर्ट मिनिस्टर सत्येंद्र जैन ने बताया कि जनवरी में ज्यादा ठंड के कारण प्रदूषण भी ज्यादा होता है। सरकार चाहती है कि लोग पब्लिक ट्रांसपोर्ट का ज्यादा यूज करें, इसीलिए किराये घटाए गए हैं।

[@ अमेरिका के 911 की तर्ज पर बना डायल 100 कैसे काम करेगा...जानिए इसकी टेक्नोलॉजी]

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement