Delhi Gateman Hands Cut Off for Refusing to Open Railway -m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 3:15 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

दिल्ली में फाटक नहीं खोलने पर रेलवे गेटमैन के हाथ काट डाले

khaskhabar.com: सोमवार, 17 सितम्बर 2018 3:44 PM (IST)
दिल्ली में  फाटक नहीं खोलने पर रेलवे गेटमैन के हाथ काट डाले
नई दिल्ली। रेलवे के एक गेटमैन पर यहां क्रासिंग गेट नहीं खोलने पर बुरी तरह से हमला किया गया। अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी। उत्तर रेलवे के एक शीर्ष अधिकारी ने कहा कि नरेला और रठधना के बीच रेलवे लेवल गेट नंबर 19 पर तैनात कुंदन पाठक पर तीन बाइक सवारों ने हमला कर दिया। पाठक ने 18101 मुरी एक्सप्रेस के आने की वजह से गेट खोलने से मना कर दिया था। अधिकारी ने कहा कि बदमाशों ने पाठक के दोनों हाथों ओर पैरों को काट दिया और इस दौरान उनके गले को भी चोट पहुंचाई। पाठक को नई दिल्ली स्थित रेलवे सेंट्रल अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी सर्जरी हो रही है। घटना रविवार रात 12 बजकर 40 मिनट पर हुई। बिहार के बांका जिले के निवासी पाठक ने 2013 में रेलवे में नौकरी शुरू की थी। रेल मंत्री पीयूष गोयल ने भी अस्पताल का दौरा किया और पाठक की स्थिति की जानकारी ली। अधिकारी ने कहा कि रेलवे इलाज का सारा खर्च उठा रही है ताकि वह जिंदा बच सकें और हमारे बीच दोबारा आ सकें। अधिकारी ने कहा कि अज्ञात लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है। गेटमैन पर हुए हमले के बाद लगभग पांच ट्रेनों के परिचालन में देरी हुई।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement