delhi CM Arvind Kejriwal says, All the work that was under Delhi govt was completed by us within hours-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Mar 29, 2024 1:22 pm
Location
Advertisement

निर्भया के परिजनों ने दोषियों को फांसी में देरी का आरोप दिल्ली सरकार पर जड़ा, CM केजरीवाल ने दी ये सफाई

khaskhabar.com : शुक्रवार, 17 जनवरी 2020 2:05 PM (IST)
निर्भया के परिजनों ने दोषियों को फांसी में देरी का आरोप दिल्ली सरकार पर जड़ा, CM केजरीवाल ने दी ये सफाई
नई दिल्ली। निर्भया के परिजनों की ओर से दोषियों को फांसी लगाने में देरी होने के लिए दिल्ली सरकार को कठघरे में खड़ा करने के बाद सफाई देने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल सामने आए हैं।
मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने निर्भया केस पर कहा है कि दिल्ली सरकार के अधीन आने वाले सभी कामों को कुछ घंटों में हमने पूरा किया है। हमने इस मामले से संबंधित किसी भी कार्य में देरी नहीं की। दिल्ली सरकार की शायद ही इसमें कोई भूमिका हो। हम चाहते हैं कि दोषियों को जल्द से जल्द फांसी दी जाए।
उनकी सरकार पर निर्भया के परिजनों के लगाए आरोप पर मुख्यमंत्री केजरीवाल ने कहा कि समझ का कुछ अभाव हो सकता है या फिर ऐसा भी हो सकता है कि उन्हें भ्रमित किया जा रहा हो।


आपको बताते जाए कि आज निर्भया की मां रोते हुए कहा कि अब तक, मैंने कभी राजनीति के बारे में बात नहीं की, लेकिन अब मैं कहना चाहती हूं कि जिन लोगों ने 2012 में सड़कों पर विरोध प्रदर्शन किया था, आज वही लोग मेरी बेटी की मौत पर राजनीतिक लाभ के लिए खेल खेल रहे हैं।
निर्भया के पिता ने कहा कि दिल्ली सरकार तब तक सोई रही, जब तक हम लोग नहीं आगे बढ़े। उन्होंने कहा कि आखिर दिल्ली सरकार ने जेल अथॉरिटी से पहले क्यों नहीं कहा था कि आप फांसी के लिए नोटिस जारी करे। तब तक उन्होंने जेल प्रशासन से कुछ नहीं कहा।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement