Advertisement
दिल्ली : जाति जनगणना के फैसले को लेकर भाजपा नेताओं ने पीएम मोदी के पोस्टर का किया दूध से अभिषेक

जाति जनगणना को समाज के लिए फायदेमंद बताते हुए उन्होंने कहा, "हिंदू बाहुल्य देश में कई तरह की जातियां हैं। सभी की अलग-अलग मांगें और जरूरतें हैं। पंडित दीनदयाल उपाध्याय कहते थे कि जब तक समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति का विकास नहीं हो सकता, तब तक देश विकास नहीं कर सकता। इसी क्षेत्र में पीएम मोदी काम कर रहे हैं।"
उन्होंने कहा, "पीएम मोदी सबका साथ, सबका विकास को ध्यान में रखकर काम कर रहे हैं। समाज में मौजूद विभिन्न जातियों की समस्याएं क्या हैं? उन्हें आर्थिक मदद या शिक्षा में मदद या नौकरी में मदद करनी है। उस समाज को आगे कैसे लेकर आएं, अगर उसे ध्यान में रखकर योजनाएं बनेंगी तो समाज को फायदा पहुंचेगा।"
विपक्ष के दबाव में फैसला लिए जाने के सवाल पर भाजपा नेता ने कहा, "विपक्ष खुद दबाव महसूस कर रहा है। पिछले तीन चुनाव से वह उठ ही नहीं पा रहा है। पीएम मोदी दबाव में काम नहीं करते, वह सिर्फ देश की जनता के लिए काम करते हैं।"
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features


