Advertisement
दिल्ली विधानसभा में 53,000 करोड़ का ‘हरित’ बजट पारित

सभी सरकारी स्कूलों में 1.2 लाख क्लोज-सर्किट टेलीविजन स्थापित करने के लिए 175 करोड़ रुपये की राशि आवंटित की गई है, जिससे माता-पिता कक्षा में अपने बच्चों की गतिविधियों को ऑनलाइन देख सकेंगे। स्वास्थ्य के लिए 6,729 करोड़ रुपये आवंटित किया गया है, जो पिछले बजट से 2,627 करोड़ रुपये अधिक है। इसमें मोहल्ला क्लीनिक और पॉलीक्लिनिक्स के लिए 403 करोड़ रुपये और मोबाइल वैन क्लीनिक स्थापित करने के लिए 15 करोड़ रुपये आवंटित किया गया है। अन्य महत्वपूर्ण आवंटन में मुफ्त वाई-फाई के लिए 100 करोड़ रुपये शामिल हैं, जिसे 2016 में पायलट आधार पर शुरू किया गया था, लेकिन यह परियोजना शुरू नहीं हो सकी। इसके अलावा, शहर भर में अनधिकृत कॉलोनियों के आधारभूत ढांचे के विकास के लिए 1500 करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं और सरकारी स्कूलों में लड़कियों के लिए आत्मरक्षा कक्षाएं शुरू करने के लिए 10 करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features


