Delegation of Indian Language and Culture Association returned to India after visiting Dubai Expo-2020-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Apr 20, 2024 12:02 am
Location
Advertisement

भारतीय भाषा एवं संस्कृति संगम का प्रतिनिधिमंडल दुबई एक्सपो-2020 का अवलोकन कर भारत लौटा

khaskhabar.com : मंगलवार, 07 दिसम्बर 2021 1:39 PM (IST)
भारतीय भाषा एवं संस्कृति संगम का प्रतिनिधिमंडल दुबई एक्सपो-2020 का अवलोकन कर भारत लौटा
-गोपेंद्र नाथ भट्ट-
नई दिल्ली। भारतीय भाषा एवं संस्कृति संगम का छह सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल दुबई एक्सपो-2020 का अवलोकन कर भारत लौट आया।प्रतिनिधिमंडल ने दुबई आबूधाबी में राजस्थानी भाषा को संविधानिक मान्यता दिलाने में सहयोग के लिए भारतीय समुदाय में अलख जगाई।

प्रतिनिधिमंडल में जयपुर (राजस्थान) के हेमजीत मालू एवं रजत सक्सेना तथा प्रतापगढ़ के महावीर मोदी, रायपुर(छत्तीसगढ़) के कुमेश जैन,बेंगलुरू के अजय बोहरा और विक्रम जैन शामिल थे।

प्रतिनिधिमंडल ने दुबई एक्सपो में अन्य देशों के पेवेलियन्स के साथ ही भारतीय पेवेलियन और राजस्थान पेवेलियन का अवलोकन भी किया।

भारतीय पेवेलियन में केन्द्र सरकार के प्रतिनिधि विजय कुमार ने प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों का स्वागत किया और उन्हें पेवेलियन का भ्रमण कराया। उन्होंने कहा कि सरकारी ख़र्चों पर तों कई प्रतिनिधिमंडल यहाँ आते हैं लेकिन निजी स्तर पर आप लोगों का एक्स्पो में आना एक बड़ी बात है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement