Dehradun: 2 teenagers immersed in Yamuna-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Apr 19, 2024 3:09 am
Location
Advertisement

देहरादून : 2 किशोर यमुना में डूबे

khaskhabar.com : रविवार, 14 अप्रैल 2019 4:18 PM (IST)
देहरादून : 2 किशोर यमुना में डूबे
देहरादून। उत्तराखंड के देहरादून जिले के विकासनगर क्षेत्र में शनिवार को दो किशोर यमुना में डूब गए। रविवार को पुलिस ने इसकी सूचना दी।

शनिवार की शाम यूपी के मुजफ्फरनगर के कुछ विद्यार्थियों का समूह विकासनगर पिकनिक मनाने गया था। इसी दौरान यह दुर्घटना हुई।

नहाने के दौरान अनवर के अचानक चिल्लाने पर उसके दो दोस्त मोह्म्मद हुसैन (17) और जफर अली(13) उसे बचाने के लिए नदी में कूद गए।

डाकपत्थर बैराज के पास वे डूबने लगे, जिसे देख कुछ लोगों ने अनवर (20) को बचा लिया। हालांकि अस्पताल में उसकी स्थिति नाजुक बनी हुई है।

राज्य आपदा प्रतिक्रिया पुलिस (एसडीआरएफ) के अधिकारियों ने रविवार तो कहा कि शवों की खोज के लिए अभियान शुरू कर दिया गया है। वहीं पुलिस अधिकारी महेश जोशी ने कहा, "एसडीआरएफ कर्मियों द्वारा बचाव अभियान जारी है।"

--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement