Dehra Lowar will get 20 lakh rupees in under Clean India Mission-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Apr 18, 2024 11:59 am
Location
Advertisement

देहलां लोअर को स्वच्छ भारत मिशन के मिलेंगे 20 लाख रूपए

khaskhabar.com : सोमवार, 05 जून 2017 5:39 PM (IST)
देहलां लोअर को स्वच्छ भारत मिशन के मिलेंगे 20 लाख रूपए
ऊना। हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के सांसद अनुराग ठाकुर द्वारा गोद लिए गए सदर हलके के देहलां लोअर के विकास के लिए सांसद अनुराग ठाकुर द्वारा दी गई योजनाओं पर पंचायत प्रधान देवेंद्र कुमार ने सांसद अनुराग ठाकुर का आभार व्यक्त किया है। ग्राम पंचायत देहलां लोअर में स्वच्छ भारत मिशन के तहत 20 लाख की राशि स्वीकृत की गई है। इस पैसे को गांव में गंदे पानी को भूमिगत करने, कचरा प्रबंधन के लिए अलग यूनिट लगाने और गांव से हर घर से कूडा-करकट एकत्रित करने के लिए रेहडीया खरीदने के लिए खर्च किया जाने वाला है। पंचायत प्रधान देवेंद्र कुमार ने कहा कि सांसद अनुराग ठाकुर ने लड़कियों के लिए अलग से बास्केटबॉल के मैदान के निर्माण की घोषणा की थी। इसके लिए धनराशि शीघ्र उपलब्ध करवाई जा रही है और जल्द ही इस बास्केटबॉल मैदान को तैयार कर लड़कियों को खेलने के लिए सौंप दिया जाएगा। देवेंद्र कुमार ने कहा कि 14 वित्त आयोग के माध्यम से केंद्र सरकार ने आदर्श ग्राम के विकास के लिए 21 लाख 64 हजार रुपए की राशि स्वीकृत की है जो पंचायत को मिल चुकी है।

इस राशि से गांव में विभिन्न विकास कार्यों को शुरू किया जा रहा है। गांव में करीब 10 लाख की लागत से तालाब का सौंदर्यकरण किया गया है। 80 हजार की लागत से लड़कियों के लिए जिम बनाया गया है। स्वच्छ भारत मिशन के तहत 2 लाख रुपए की लागत से सामुदायिक शौचालयों का निर्माण, 5 लाख खर्च कर आदर्श ग्राम के हर वार्ड में 30 से अधिक सोलर लाइट्स लगाने के साथ ही कृषि विभाग द्वारा सस्ते बीज, दवाइयां, औजार के लिए शिविर के माध्यम से किसानों को जागरुक किया गया है। ठाकुर लगातार आदर्श ग्राम के विकास की फीडबैक ले रहे हैं और जिला प्रशासन को हर संभव निर्देश दे रहे हैं। जब से सांसद अनुराग ठाकुर ने देहलां लोअर को गोद लिया है, तब से गांव के जीवन स्तर में बदलाव आ रहा है। ठाकुर के प्रयासों से जल्द ही गांव एक मॉडल गांव के रूप में सबके सामने होगा।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement