Deepotsav : PM Narendra Modi to interact with party workers in Varanasi on October 24-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Apr 19, 2024 6:13 am
Location
Advertisement

दीपोत्सव : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बनारस के पार्टी कार्यकतार्ओं से करेंगे संवाद

khaskhabar.com : मंगलवार, 22 अक्टूबर 2019 1:06 PM (IST)
दीपोत्सव : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बनारस के पार्टी कार्यकतार्ओं से करेंगे संवाद
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक बार फिर कार्यकर्ताओं से सीधे मुखातिब होंगे। प्रधानमंत्री इस दौरान कार्यकर्ताओं के सवालों का जवाब देने के साथ विकास कार्यों से जुड़े उनके सुझाव भी लेंगे। दीपावली के उपलक्ष्य में वे 24 अक्टूबर को शाम 4.30 बजे संसदीय क्षेत्र वाराणसी के कार्यकर्ताओं से संवाद करेंगे।

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने इस कार्यक्रम को दीपोत्सव कार्यकर्ता संवाद नाम दिया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संवाद में शामिल होने के लिए बनारस के कार्यकर्ताओं से अपील की है। यह संवाद नमो ऐप के जरिए होगा। कार्यकर्ता नमो ऐप डाउनलोड कर अपने प्रश्न या सुझाव प्रधानमंत्री मोदी तक पहुंचा सकते हैं।

प्रधानमंत्री मोदी ने मंगलवार को ट्वीट कर कहा कि 24 अक्टूबर को मैं अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी के कार्यकर्ताओं से संवाद करूंगा। इसमें शामिल होने के लिए मैं अपने सभी कार्यकर्ताओं को आमंत्रित करता हूं। आपके पास कोई सुझाव या प्रश्न हो तो उसे नमो ऐप पर साझा कर सकते हैं।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar UP Facebook Page:
Advertisement
Advertisement