Deepakan on the Ambedkar Jayanti, Fireworks-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 8:29 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

अंबेडकर जयंती पर किया दीपदान, आतिशबाजी ने मोहा मन

khaskhabar.com: शुक्रवार, 14 अप्रैल 2017 8:22 PM (IST)
अंबेडकर जयंती पर किया दीपदान, आतिशबाजी ने मोहा मन
अजमेर। संविधान निर्माता और भारत रत्न बाबा साहब डाॅ भीमराव अंबेडकर की 126वीं जयंती के मौके पर अंबेडकर सर्किल पर दीपदान का आयोजन किया गया। साथ ही भव्य आतिशबाजी कर बाबा साहब को पुष्पांजलि अर्पित की गई। इस मौके पर शिक्षा राज्यमंत्री वासुदेव देवनानी, महिला एवं बाल विकास मंत्री अनिता भदेल, महापौर धर्मेंद्र गहलोत और कई पार्षद भी मौजूद रहे। जिन्होंने बाबा साहब को याद करते हुए उन्हें पुष्पांजलि अर्पित की और उनके पदचिन्हों पर चलने का संकल्प लिया। साथ ही देवनानी और भदेल ने बाबा साहब के सिद्धांतों को अपनाने का आह्वान किया। अंबेडकर जयंती के मौके पर नगर निगम की ओर से शुक्रवार को झांकियां भी निकाली गई तो अधिकारियों कर्मचारियों ने गांधी भवन, कचहरी रोड, इंडिया मोटर सर्किल चैराहे से होकर अंबेडकर सर्किल तक जुलूस निकाला।

अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement