Decision writing workshop and felicitation ceremony postponed-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 8:12 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

निर्णय लेखन कार्यशाला एवं सम्मान समारोह स्थगित

khaskhabar.com: मंगलवार, 02 जुलाई 2024 6:45 PM (IST)
निर्णय लेखन कार्यशाला एवं सम्मान समारोह स्थगित
जयपुर। राजस्व मंडल की ओर से आगामी 10 से 12 जुलाई तक अजमेर के आरआरटीआई सभागार में आयोजित होने वाली पीठासीन अधिकारियों की निर्णय लेखन कार्यशाला आगामी आदेशों तक के लिए स्थगित कर दी गई है। राजस्व मंडल अध्यक्ष राजेश्वर सिंह ने बताया कि राजस्थान विधानसभा सत्र के चलते यह कार्यक्रम स्थगित किया है। इसी प्रकार राजस्व मंडल की ओर से वर्ष 2024 के लिए आयोजित राज्य स्तरीय निबंध एवं सर्वश्रेष्ठ निर्णय लेखन प्रतियोगिताओं के विजेताओं का चार जुलाई को राजस्व मंडल में आयोजित होने वाला सम्मान समारोह भी स्थगित कर दिया गया है। यह दोनो कार्यक्रम विधानसभा सत्र के पश्चात नई तिथियां तय करते हुए आयोजित किए जाएंगे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement