Debt relief certificate distributed to farmers, 6.5 million recovery from big defaulters Slide 2-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Apr 20, 2024 1:57 pm
Location
Advertisement

किसानों को बाँटे कर्जे राहत प्रमाणपत्र, बड़े डिफाल्टरों से 6.5 करोड़ की हुई रिकवरी

khaskhabar.com : बुधवार, 23 मई 2018 10:53 PM (IST)
किसानों को बाँटे कर्जे राहत प्रमाणपत्र, बड़े डिफाल्टरों से  6.5 करोड़ की हुई रिकवरी
इस मौके पर स. सुखजिंदर सिंह रंधावा ने अपने संबोधन के दौरान बताया कि राज्यभर में 10 लाख किसानों को 9500 करोड़ रुपए की कुल कजऱ् राहत दी जानी है और इस स्कीम का पहला चरण मुकम्मल होने पर जल्द इसका दूसरा चरण शुरू किया जायेगा।

बड़े डिफॉल्टरों की बात करते हुए सहकारी मंत्री ने कहा कि अब तक 6.5 करोड़ की रिकवरी हो चुकी है। कैबिनेट मंत्री ने भ्रष्टाचार के प्रति अपनी सरकार का कड़ा रूख ज़ाहिरी करते हुए कहा कि सहकारी संस्थानों में भ्रष्टाचार या भाई भतीजावाद बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं किया जायेगा। इस मौके पर उन्होंने अपने एैच्छिक फंड में से गिद्ड़बाहा हलके के विकास के लिए 20 लाख रुपए देने का ऐलान भी किया। इससे पहले बोलते हुए डिप्टी स्पीकर स. अजायब सिंह भट्टी ने कहा कि पंजाब सरकार को विरासत में कंगाल हो चुकी अर्थव्यवस्था मिली थी परन्तु फिर भी कैप्टन अमरिंदर सिंह सरकार ने कजऱ् माफी स्कीम लागू करके प्रशंसनीय कार्य किया है।
विधायक स. अमरिंदर सिंह राजा वडि़ंग ने कहा कि कैप्टन अमरिंदर सिंह हर एक पंजाबी का दर्द समझते हैं। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार की तरफ से अब तक जिला श्री मुक्तसर साहिब के 9404 किसानों का कर्ज क्षमा किया जा चुका है जिसकी कुल राशि 49.41 करोड़ बनती है। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार ने यह स्कीम बिना किसी भेदभाव के लागू की है और यकीन दिलाया कि कोई भी योग्य किसान इस स्कीम के लाभ से वंचित नहीं रहेगा।

इस मौके पर दूसरों के अलावा विधायक स. कुलबीर सिंह ज़ीरा, स. गुरमीत सिंह खुड्डियां जिला प्रधान कांग्रेस, डिप्टी कमिश्नर डा. सुमित जारंगल, एस.एस.पी. श्री सुशील कुमार, एस.डी.एम. श्री नरिंदर सिंह, स. अमनदीप सिंह भट्टी, स. नरिंदर सिंह काऊनी, श्री एस.के. बातिश एम.डी. पंजाब राज्य सहकारी बैंक, स. हरचरन सिंह सोथा सहित अन्य आदरणीय उपस्थित थे।

ये भी पढ़ें - आपके हाथ में पैसा नहीं रूकता, तो इसे जरूर पढ़े

2/2
Advertisement
Khaskhabar Punjab Facebook Page:
Advertisement
Advertisement